BJP प्रत्याशी कंगना रणौत पर हमला बोलते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के प्रभारी व लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब दूसरों पर कीचड़ उछालेंगे तो खुद के दामन पर दाग पड़ेंगे।इस तरह का दोहरा मापदंड नहीं चलेगा,इज्जत चाहिए तो दूसरों की इज्जत करना सीखें।हिमाचल की संस्कृति इस तरह की बातों की इजाजत नहीं देती।मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंगना के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां सहन नहीं की जाएंगी लेकिन जवाबदेही तो कंगना की भी बनती है।कंगना ने जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग दूसरी अभिनेत्रियों के खिलाफ किया है वह भी ठीक नहीं है।विक्रमादित्य ने कहा कि भाजपा मायाजाल बुनने का प्रयास कर रही है और मुंबई से अभिनेत्री कंगना रणौत को चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि छःविधायकों के भाजपा में जाने से सरकार पर कोई संकट नहीं है।अगर संकट है भी तो वह मंडी संसदीय क्षेत्र से लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट को मंडी संसदीय सीट के साथ जीत कर दूर किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार लोकसभा और छः विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं।प्रदेश सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल चुनौतियों भरा रहा,जिनसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उभरने का पुरजोर प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *