इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने युवा विज्ञान कार्यक्रम -2024 के लिए छात्रों की सेलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है।राजधानी शिमला की दो छात्राओं ने टेस्ट पास कर के अपना नाम दर्ज करवा कर शिमला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।इस कार्यक्रम के तहत देश के 2 लाख से ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया था जिसके अंतर्गत इसरो ने पूरे देश से 350 चयनित छात्रों के नाम और विवरण की सूची जारी की है।इस सूची में अंतरा और सुहाना ने अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया है।

अंतरा ठाकुर और सुहाना शर्मा शिमला के एक निजी स्कूल आईवी इंटरनेशनल की छात्राएं हैं और नवी कक्षा में पढ़ती हैं।

इसरो युविका कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उभरते रुझानों से परिचित कराना तथा अधिक छात्रों को अनुसंधान और विज्ञान,प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।विद्यालय की प्रधानाचार्या चंद्रेश चौहान ने दोनो छात्राओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए इस गर्व के अवसर पर खुशी जाहिर की ओर दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।चयनित्र छात्र एवं छात्राएं दो हफ्ते के लिए इसरो केंद्र में रहेंगे और उनके वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से अंतरिक्ष के बारे में ज्ञान लेंगे। गौरतलब रहे कि इस पूरे प्रोग्राम का खर्चा इसरो द्वारा स्पॉन्सर किया जाएगा जिसमें आना-जाना,रहना,खाना तथा कोर्स की सामग्री शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *