Himachal Pardesh में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव से पहले पार्टी हाईकमान ने संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्तियां दी हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आदेशों पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम को इनकी नियुक्तियों को लेकर पत्र जारी किया।जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी हैं।जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से चंद्रशेखर कांग्रेस के विधायक हैं।चंद्रशेखर जिला मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक हैं। अभी कृषि मंत्री चंद्र कुमार और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *