Himachal प्रदेश विधानसभा के तीन निर्दलीय सदस्यों जिनमें देहरा विधानसभा क्षेत्र से होशियार सिंह,नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से के.एल.ठाकुर और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से आशीष शर्मा ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।इन विधायकों ने राज्यपाल को जानकारी दी कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।विधानसभा अध्यक्ष से उनकी भेंट नहीं होने के कारण उन्होंने अपने त्यागपत्र विधानसभा के सचिव को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *