Himachal में जिस तरह के राजनीतिक हालात बने हुए हैं, इसमें कभी भी लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी संभव लग रहे हैं,ऐसे में कार्यकर्त्ता अपनी पूरी तैयारी के साथ चुनाव के लिए तैयार रहें।आगामी लोकसभा की चारों सीटें भाजपा जीत रही है,जिसके पीछे कार्यकर्त्ताओं की अथक मेहनत है।यह बात फागू में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही।उन्होंने कहा कि त्रिदेव ही घर-घर जाकर पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब व आम लोगों के लिए बहुत अच्छे कार्य किए हैं,सरकार की इन उपलब्धियों को कार्यकर्त्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचाना चाहिए।इसके अलावा सरकार ने लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से बहुत लाभ दिए हैं।उनसे भी कार्यकर्त्ताओं को सम्पर्क करना चाहिए।जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यूपीए नीत कांग्रेस की सरकार थी उस समय सरकार में शामिल मंत्रियों के लाखों करोड़ के घोटालों की खबरें ही मीडिया की सुर्खियां बना करती थीं लेकिन अब विकास की गंगा बह रही है।देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग का एक समान विकास हो रहा है,इस मौके पर जिला प्रभारी डॉ.राजीव सहजल, विधायक बलवीर वर्मा, इंद्र सिंह गांधी, डॉ. जनक राज, लोकेंदर कुमार, दीपराज,जिलाध्यक्ष शिमला प्रेम ठाकुर, रूपा शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनती शर्मा, मंडल प्रभारी अमर ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष भरत भूषण समेत अन्य कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *