BJP महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि वर्तमान सरकार एक बार फिर प्रदेश की 22 लाख महिलाओं के साथ धोखा करने जा रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बोला था की पहली कैबिनेट में प्रदेश की सभी बहनों को 1500 रु मिलने शुरू हो जाएंगे पर 15 महीने हो गए हैं प्रत्येक बहन के 22,500 कहां है।अगर हम देखे तो प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रु के हिसाब से प्रत्येक महीने 330 करोड़ देने होंगे,पर कांग्रेस सरकार ने तो पूरे साल का बजट 887 करोड़ ही स्वीकृत किया।क्या यह हिमाचल प्रदेश की बहनों के साथ धोखा नहीं है ?भाजपा के नेता एवं विधायक जनक राज ने कहा प्रदेश में डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति संबंधित मामलों पर सरकार गंभीर नहीं है।डाॅक्टरों की मांगों पर सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए,ये डॉक्टर एनपीए जारी करने और अन्य मांगों को लेकर हर दिन ढाई घंटे की हड़ताल पर हैं।15 दिनों से ये सभी डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं।डॉक्टर एनपीए जारी करने के अलावा सेवानिवृत्त चिकित्सक को सेवा विस्तार न दिए जाने और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं।मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।इसके चलते उनमें रोष है।सरकार ने एनपीए बंद किया है, डॉक्टरों की पदोन्नति रुकी पड़ी है।सीएम के साथ भी बैठक हो चुकी है,लेकिन अभी तक मांगों पर गौर नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि इसके चलते गुरुवार को डॉक्टर एसोसिएशन ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया था।डॉक्टरों की हड़ताल के चलते हिमाचल के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।सुबह के समय डॉक्टरों के ओपीडी में न बैठने से मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।इससे जनता परेशान है और सरकार मस्त हैं।लगता है सरकार को अपनी चिंता है ना कि जनता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *