
CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खुली जीप में बैठे।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा होने की सूचना है।इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू भी मौजूद रहे।सीएम सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दूसरी बार शामिल हुए।इससे पहले बीते 14 जनवरी को जब न्याय यात्रा की शुरूआत हुई थी तब भी सुक्खू राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल रहे।
