
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी ने इस बार गुजरात से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।बुधवार को पार्टी मुख्यालय से जारी हुई राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में पहले क्रमांक में गुजरात से नड्डा का नाम शामिल किया गया है।जेपी नड्डा इससे पहले वर्ष 2012 व 2018 में हिमाचल से लगातार 2 बार निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए।उनका वर्तमान कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को समाप्त हो रहा है।वहीं लगातार तीसरी बार राज्यसभा में जाना तय होते ही जेपी नड्डा के इस बार अपने गृह राज्य हिमाचल से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लग गया है। दिल्ली के राजनीतिक गलियारों से उठी चर्चाओं में जेपी नड्डा के मंडी या कांगड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी।
