
कांग्रेस पार्टी की चुनावी घोषणाओं को प्रदेश सरकार कब पूरा करेगी।कब प्रदेश के कच्चे मकान वाले लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए आवास पर सबसिडी दी जाएगी।कब मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के लोगों को मकान दिए जाएंगे।शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में बाधा बन रही कांग्रेस पार्टी और सरकार में बैठे लोगों को एक बार अपना चुनावी घोषणा पत्र पढ़ लेना चाहिए तो उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने प्रदेश के लोगों से गारंटियों के अलावा क्या-क्या वायदे किए थे।उन्होंने कहा कि जब भी कोई उनसे चुनावी वायदे की बात करता है या विकास करवाने की बात करता है तो मुख्यमंत्री का रटा-रटाया जवाब होता है कि प्रदेश सरकार के पास पैसा नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकारें इस तरह वित्तीय संकट का रोना रोने से नहीं चलतीं,जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र एक कोरे झूठ के पुलिंदे के अलावा कुछ भी नहीं है।इनके घोषणा पत्र में एक वायदा यह भी किया गया था कि कच्चे मकान वाले सभी प्रदेशवासियों को अगले पांच साल में पक्का मकान बनवाने के लिए आवास पर सबसिडी दी जाएगी।वायदे इतने बड़े-बड़े करने के बाद जमीनी हकीकत यह है कि लोगों को मकान बनाने के लिए धनराशि देना और मुख्यमंत्री आवास की संख्या और अनुदान राशि बढ़ाना तो दूर सरकार में बैठे लोग इस चुनावी वायदे के बारे में बात भी नहीं कर रहे हैं।भारत से अब झूठ और बहकावे की राजनीति खत्म हो गई है।इस देश में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी चल रही है।जो कहा जाए उसे पूरा किया जाए।
