
अयोध्या में श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला स्थित श्री राम मंदिर जाकर माथा टेका।इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं।

इससे पूर्व,राममंदिर पहुंचने पर सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया।
