Himachal में 15 साल पुराने वाहन अब स्क्रैप होंगे और इसके लिए राज्य में वाहन स्क्रैपिंग और ऑटोमैटिक टैस्टिंग सैंटर भी खुलेंगे।ये गाड़ियां अब अवैध मानी जाएंगी और इन्हें पोर्टल से हटा दिया गया है।इन गाड़ियाें को अब स्क्रैप किया जाएगा।सरकारी स्तर पर अब सिर्फ इलैक्ट्रिक गाड़ियों की ही खरीद होगी।यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 वर्ष पुराने सरकारी वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।वाहन स्क्रैपिंग सैंटर स्थापित करने के लिए 31 जनवरी तक इच्छुक लोगों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।इस साल राज्य में छह पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग और ऑटोमैटिक टैस्टिंग सैंटर की सुविधा शुरू होगी।प्रदेश में 31 मार्च तक पूरी तरह से ई-चालान की व्यवस्था लागू होगी।परिवहन विभाग के 12 बैरियर 30 जून तक इंटैलीजैंट ट्रैफिक मैनेजमैंट सिस्टम से जुड़ेंगे।

दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा 5 हजार का ईनाम।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग 15 जनवरी से 14 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है।प्रदेश में औसतन 50 प्रतिशत दुर्घटनाएं हाईवे पर होती हैं और हादसों को कम करने के लिए जागरूकता अभियान स्कूलों में भी चलाया जाएगा।उन्होंने कहा वर्ष 2023 में 881 लोग दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बने जबकि वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 1032 था।13 प्रतिशत कमी के बावजूद हादसों को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट चयनित किए जा रहे हैं।दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 5 हजार रुपए ईनाम दिया जाएगा तथा उनसे कोई पूछताछ नहीं होगी ऐसा प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *