प्रवेश निहाल्टा की वीडियो एल्बम अन्दाज-ए-पहाड़ी का किया विमोचन।

CM के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चैहान ने स्माईल म्युजिक के बैनर तले प्रवेश निहाल्टा द्वारा तैयार की गई वीडियो एल्बम ‘अन्दाज-ए-पहाड़ी का विमोचन किया।इस वीडियो एल्बम का निर्देशक अनिल गाजटा ने किया है जिसका संगीत कर्ण ठाकुर ने दिया है।एल्बम की शूटिंग सन्नी शर्मा द्वारा की गई है जिसका फिल्मांकन सुन्नी,नालदेहरा और शिमला के कुछ प्रमुख स्थलों पर किया गया है।एल्बम में कुल तीन गाने हैं जिन्हें प्रवेश निहाल्टा ने गाया है।निहाल्टा की यह 10वीं वीडियो एल्बम है।इस वीडियो एल्बम के निर्माण में लाईन प्रोड्यूसर भगवान दास सूर्यवंशी ने अपना सहयोग दिया है।पहाड़ी संस्कृति पर फोकस की गई इस एल्बम में कोटखाई की प्रसिद्ध नाटी शिल्या की नाटी,प्रेम प्रकाश निहाल्टा द्वारा कम्पोज की गई हिमाचल की प्रसिद्ध नाटी ‘कुपड़ी मामा’ तथा चोपाल की प्रसिद्ध नाटी ‘शिविए डालिए’ प्रमुख हैंै।नरेश चैहान ने इस प्रयास के लिए प्रवेश निहाल्टा को बधाई दी।उन्होंने हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और उसके सम्वर्द्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए हिमाचल के पहाड़ी गायकों की भूमिका की सराहना की।उन्होंने कहा कि प्रवेश निहाल्टा ने अधिकतर हिमाचल के लोकगीतों को अपनी आॅडियो और वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयास किया है ताकि हिमाचल की विलुप्त हो रही लोक संस्कृति को बढ़ाया दिया जा सके।इस अवसर पर युनिसेफ के सदस्य टी.सी.भारद्वाज,ग्रुप प्रबन्धक भगवान दास सूर्यवंशी तथा अन्य टीम सदस्य भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *