
सर्दियों की ठंड अब पूरी तरह से अपना रूप दिखाने लगी है और गिरते हुए तापमान से हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों के लिए परेशानी बन गई है।प्रदेश में न्यूनतम तापमान अब 8 डिग्री से नीचे चला हुआ है,जबकि जनजातीय इलाकों में तो तापमान शून्य से नीचे चला गया है।मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन 19 से लेकर 21 दिसम्बर तक मौसम साफ रहेगा,लेकिन 22 दिसम्बर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 व 23 दिसम्बर को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व हिमपात होने की संभावनाएं हैं,जिससे ठंड और बढ़ेगी।बारिश-बर्फबारी से पहले ही पहाड़ों पर सुबह-शाम शीतलहर चल रही है।
