
CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को ओकओवर से ही सरकारी कामकाज निपटाया।आगामी 18 नवम्बर को कैबिनेट की बैठक भी प्रस्तावित है।ऐसे में सीएम ने कैबिनेट के संदर्भ में भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की।सीएम बीते दिनों ही दिल्ली एम्स से स्वास्थ्य लाभ लेकर वापस शिमला लौटे हैं।डाॅक्टरों ने उन्हें अभी कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।ऐसे में वह सचिवालय भी नहीं गए।वहीं मंगलवार को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया,राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ ही अन्य मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों ने भी ओकओवर पहुंच मुख्यमंत्री को कुशलक्षेम जाना।विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम से कई परियोजनाओं तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों सहित तपोवन धर्मशाला में होने वाले शीतकालीन सत्र के बारे में भी चर्चा की।
