
Himachal Pradesh के बाजारों में शुक्रवार को धनतेरस पर जमकर धनवर्षा हुई।प्रदेश भर में कारोबार 200 करोड़ रुपये के पार हुआ।बारिश में भी लोगों का जोश ठंडा नहीं हुआ।शुभ मुहूर्त पर लोगों ने बर्तन,वाहन और सोने-चांदी के सिक्के खरीदे।दीवाली से पहले प्रदेश के बाजारों में रौनक पूरी तरह लौट आई है।सराफा,बर्तन,इलेक्ट्राॅनिक की दुकाने और गाड़ियों के शोरूम दुल्हन की तरह सजे हैं।लोगों ने गणेश,लक्ष्मी,कुबेर की मूर्तियों को भी खरीदा।कपड़ों और फर्नीचर की भी खरीदारी हुई।अधिकांश क्षेत्रों में बाजार सुबह दस बजे ही ग्राहकों के लिए खुल गए।देर शाम तक बाजारों में रौनक रही।राजधानी शिमला के बाजारों में दिन के समय खूब भीड़ रही।
