
Shimla:भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस के नेता पूरे प्रदेश में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं और केवल मात्र अपनी वहा वाही और केंद्र सरकार को कोसने का कार्य कर रहे हैं।फिजुलखर्ची और केंद्र सहायता का राग गाने वाली प्रदेश सरकार यह बताएं कि खुद वह सरकार में रहते हुए कितनी फिजुलखर्ची कर रहे हैं,हम जानना चाहते हैं कि ओएसडी,पॉलिटिकल एडवाइजर,कैबिनेट रैंक के नेताओ की नियुक्तियों,अनावश्यक बोर्ड में सदस्य बनना,सीपीएस की नियुक्तियों पर कितना खर्च हो रहा है।क्या इस खर्चों से प्रदेश की आर्थिक हालात खराब नहीं होती।कांग्रेस पार्टी के दो चहरे है और यह पूरी दुनिया को पता है।उन्होंने कहा की देश में जितना विकास पिछले 9 साल में हुआ वो उत्तम है,ऐसा काम कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं हुआ।पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ हुआ है,आज से पहले 2014 तक देश में 74 हवाई अड्डों का निर्माण किया गया था,2023 में यह संख्या बडकर 148 हो गई।फरक साफ है लगभग दो गुना वृद्धि हुई है।भारत में राजमार्ग को लेकर बहुत काम हुआ है,2014 में 91287 किलोमीटर राजमार्ग थे और 2023 में यह 145155 किलोमीटर हो गए।देश ने 2014 में 1520 किमी और 2023 में 2625 किमी रेलवे नई लाइन प्रति वर्ष बननी शुरू हो गई है।2014 तक देश में एक भी जलमार्ग नहीं था,पर आज देश में 111 जलमार्ग बन गए हैं।2014 तक देश में 2 मेगा फूड पार्क थे और आज 2023 में इनकी संख्या 23 पहुंच चुकी है।2014 तक देश में एक भी वंदे भारत ट्रेन नहीं थी,2023 में इसकी संख्या 23 पहुंच गई है।उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता जनता में केवल भ्रम फेलाना चाहते है और कुछ नही। झूठ के पैर नहीं होते और कांग्रेस द्वारा बोला गया झूठ ज्यादा देर नहीं चलेगा।
