
Mandi जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है,यहां एक वाहन खाई में गिरने से चार महिलाओं और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं छ:( 6)अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।घायलों को उपचार के लिए सुन्नी और आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।हादसे का पता चलते ही आस पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाओ कार्यों में जुट गए,कुछ समय बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया,क्षेत्र में पेशे आए इस हादसे के बाद स्थानीय लोग सदमे में हैं।सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं।महिला मंडल जस्सल की अधिकतर सदस्य थी।वह बलिंडी में कृषि विभाग के शिविर में भाग लेने जा रही थी।उसी दौरान प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला करसोग की ओर जा रहा था।विक्रमादित्य सिंह हादसे का पता चलने पर वहां काफिले सहित रुक गए।अलसिंडी गांव मंडी और शिमला जिले की सीमा पर स्थित है।हादसे में जान गवाने वालों में जस्सल निवासी ड्राइवर हरिकृष्ण (45)सुरक्षा देवी (40)लता देवी (40)कौरा देवी (36)और निर्मला देवी (56) की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं कमलेश,रीमा देवी,मनोरमा देवी,कृष्णा देवी,सत्या देवी,मीरा देवी और सावत्री देवी घायल हुए हैं,जिन्हें सिविल अस्पताल सुन्नी से प्राथमिक उपचार के बाद शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर किया गया है,करसोग प्रशासन ने मृतक के परिवारों को 25 हजार और घायलों को 5 हजार की फौरी राहत जारी की है।
