
Delhi स्थित एम्स में उपचाराधीन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी फिलहाल आईसीयू में ही रहेंगे। हालांकि उनके सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य आई है और सेहत में काफी सुधार भी हुआ है,लेकिन इन्फेक्शन के खतरे को देखते हुए अभी फिलहाल उन्हें भीड़ से दूर रहने की सलाह चिकित्सकों द्वारा दी गई है।शुक्रवार को मुख्यमंत्री आईसीयू वार्ड में ही रहे।वार्ड के अंदर ही ई-फाइलों का काम निपटाने की व्यवस्था उनके लिए की गई है,तो वह अफसरों द्वारा दिए जाने वाले काम को वहीं से निपटा रहे हैंं।खाने में अभी तक फ्रूट और खिचड़ी के अलावा उन्हें कुछ नहीं दिया जा रहा है।
