
BJP प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक मौकापरस्त और झूठ बोलने वाली पार्टी है।जब से कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता संभाली है तब से केवलमात्र झूठ बोल रही है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी में जो 31 करोड़ रुपए की राशि बांट रहे हैं,उस राशि को केंद्र सरकार की तरफ से भेजा गया है।उन्होंने कहा कि इसके तथ्य भाजपा के पास उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल बयानवीर बने फिर रहे हैं।शायद कांग्रेस के नेताओं को यह तकलीफ है कि मंडी जिले से केवल एक ही विधानसभा सीट उनकी झोली में आई है।अजय राणा ने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह को भी इस बात से मायूसी है कि मंडी संसदीय क्षेत्र ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया।मंडी की जनता की तरफ से कांग्रेस का साथ न देना किसी नेता के लिए ग्राफ गिरने के समान है,जिससे प्रतिभा सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रहे हैं।इसी कारण पहले से चल रहे काॅलेज और यूनिवर्सिटी को ठप्प करने का काम किया जा रहा।क्षेत्र में सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है।अजय राणा ने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह अपने कार्यकाल के दौरान गायब थीं तथा चुनाव के समय लोगों की हमदर्द बनकर फिर रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को महिलाओं को 1500 रुपए देने का वायदा पूरा करना चाहिए और एक वर्ष में महिलाओं के प्रति देनदारियां 4000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई हैं।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह कांग्रेस पार्टी में मूर्ति बनकर रह गई हैं।वह करना कुछ चाहती हैं और काम कोई और ही कर जाता है।
