
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से मण्डी और कुल्लू जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे तीन वाहनों को राजभवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।यह राहत सामग्री जिला रेडक्रॉस सोसायटियों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को वितरित की जाएगी।इस राहत सामग्री में कंबल,किचन सेट,हाइजीन किट्स और तरपाल उपलब्ध करवाए गए हैं।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में इस आपदा की घड़ी में रेडक्रॉस अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को रेडक्रॉस के माध्यम से हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।इस अतिरिक्त,जिला स्तर पर रेडक्रॉस सोसायटियां विभिन्न राहत एवं बचाव गतिविधियां कार्यान्वित कर रही है।राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा,शिमला के मण्डलायुक्त संदीप कदम,जिनके पास राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है तथा रेडक्रॉस के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

