Himachal Pradesh में मानसून की पहली बारिश से काफी नुकसान हुआ है,प्रदेश के अलग अलग जिलों से बारिश से नुकसान की सूचना मिल रही है।भारी बारिश से मंडी जिला की सराज घाटी में काफी नुकसान हुआ है।सराज के तुंगाधार में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में कई वाहन बह गए।

कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप दोहरनाला क्षेत्र में शनिवार रात को भारी बारिश के चलते मौहल खड्ड में बाढ़ आ गई।खड्ड में बाढ़ आने से नरोणी गांव के पास एक दर्जन वाहन बाढ़ की चपेट में आए।मानसून की पहली बारिश से आई बाढ़ की जिला कुल्लू में इस साल की यह पहली घटना है। आधी रात को नाले में बाढ़ आने से अफरा-तफरी मच गई।

राजधानी शिमला में भी प्री-मानसून की पहली ही बारिश ने कहर बरपा दिया है।शहर में आधा दर्जन से अधिक वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं।इससे वाहनों को काफी नुक्सान पहुंचा है।कृष्णानगर में मलबा घरों में घुस गया।इससे 2 परिवार बेघर हो गए हैं।नालों की सारी गंदगी यहां पर लोगों के घरों व सड़कों पर इकट्ठा हो गई है।बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हुआ है।जाखू में डंगा गिरा है।शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं।

पहली ही बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है।शहर में बाईपास रोड, लोकल बस स्टैंड,संजौली,लालपानी,कृष्णानगर में सड़कों के किनारे पार्क वाहन मलबे की जद्द में आ गए हैं जबकि शहर में कई पेड़ जमीन से उखड़ कर सड़कों पर आ गिरे हैं। इससे भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है।राजधानी के उपनगर टूटीकंडी के नाले,संजौली,कृष्णानगर में वाहन मलबे की चपेट में आए हैं।यहां पर वाहनों को लाखों रुपए का नुक्सान पहुंचा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *