Shimla:7 एच. पी.(आई) कंपनी एनसीसी शिमला के कैडेटों ने नौंवें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी.आर.गार्गी के निर्देशन में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में योग से वसुधैव कुटुंबकम कल्याण विषय पर आयोजित योग शिविर में 1437 एनसीसी कैडेट्स ने बढ़चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों व योगाचार्यों ने एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों को योग के लाभों के बारे में जागरूक किया व विभिन्न योगासनों और योग-क्रियाओं का अभ्यास करवाया। इस दौरान कैडेटों ने सूर्यनमस्कार,शीर्षासन,त्रिकोणासन, चक्रासन,वज्रासन,ताड़ासन जैसे योग किए और एक स्वस्थ समाज़,स्वस्थ देश और स्वस्थ भविष्य की अवधारणा को मूर्तरूप देकर संदेश दिया।

कैडेट्स को योग के साथ-साथ स्वच्छता के महत्त्व बारे भी बताया और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।इसके अलावा शरीर और मन को निरोगी और स्वस्थ रखने के लिए योगासन की आवश्यकता पर जोर दिया।कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी.आर.गार्गी ने योगाभ्यास को स्वस्थ मानवता,स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण,स्वस्थ युवा को राष्ट्र और समाज की उन्नति व रक्षा और वैश्विक मानव कल्याण की आधारशिला बताया। कमांडिंग ऑफिसर गार्गी ने सभी युवाओँ और लोगों को योगासन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर 7 एच. पी. (आई) कंपनी एनसीसी शिमला का एनसीसी ट्रेनिंग स्टॉफ के आठ और बीस एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों और तेईस एनसीसी प्रभारियों ने भी योगाभ्यास किया।योग प्रशिक्षकों ने कैडेट्स और विद्यार्थियों को योगाभ्यास के लाभों से अवगत कराया और उन्हें विभिन्न योग आसन,योग-क्रियाओं का अभ्यास कराया और उन्हें अष्टांग योग के बारे में भी शिक्षित किया और योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *