Hamirpur:हमीरपुर ज़िला के टिप्पर में 4 जून से 25 जून तक 20 दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,उत्तर क्षेत्र संघ शिक्षा वर्ग-द्वितीय वर्ष वर्ग का आयोजन किया जा रहा है।वर्ग के कार्यक्रमों के इसी क्रम में टिप्पर से फाहल गांव तक शिक्षार्थियों द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया।इससे पूर्व शिक्षार्थियों ने कड़े परिश्रम से अभ्यास किया जो उनके एक समान कदमताल और घोष लहरियों से समानता का संदेश दे रहा था।

इस संचलन में दिल्ली,हरियाणा,पंजाब, जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और कोंकण सहित छःअलग-अलग राज्यों के 258 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। क्षेत्र प्रचारक रामेश्वर दास और सर्वाधिकारी अशोक शर्मा ने पथ संचलन का अवलोकन किया।वर्ग कार्यवाह डॉ.चंद्र प्रकाश ने बताया कि वर्ग का समापन 24 जून को सायंकाल में होगा जिसमें सर गंगा राम हॉस्पीटल ट्रस्ट दिल्ली के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख प्रदीप जोशी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
