CM ठाकुर सुखविंदर सिंह ने रविवार को कर्नाटक के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया।इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी तीखा निशाना साधा।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जनता को गुमराह करने में माहिर है,जबकि कांग्रेस हर वर्ग का दर्द समझती है।सीएम ने कहा कि हिमाचल में सरकार बनते ही कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में पुरानी पैंशन योजना को बहाल किया।इसके साथ ही महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने पर भी मोहर लगाई है।उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी सरकार बनने के बाद कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से अपने चुनावी वायदे पूरे करते हुए यहां की जनता को राहत प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल बड़े-बड़े वायदे करती है लेकिन उन्हें धरालत पर पूरा नहीं किया जाता है।इस दौरान सीएम के प्रधान सलाहकार (आईटी एंड इनोवेशन) गोकुल बुटेल,पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं विधायक रघुबीर सिंह बाली व विधायक सुरेश कुमार सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को कर्नाटक से वापस दिल्ली लौट आएंगे।9 मई को दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं के साथ उनकी संभावित बैठक हो सकती है। इस दौरान प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने के साथ ही बोर्ड व निगमों में भी ताजपोशी को लेकर हाईकमान से चर्चा की जा सकती है।
