Amritsar में श्री हरमंदिर साहिब के पास सारागढ़ी पार्किंग के निकट शनिवार देर रात धमाके की जांच अभी चल ही रही थी कि सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक बार फिर वहीं धमाका हो गया।इसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।धमाके के वक्त वहां बहुत ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे और आवाजाही भी बहुत कम थी।वहीं दूसरे धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से कई सैंपल कब्जे में लिए गए हैं।घटनास्थल पर एक कार खड़ी थी,जिसके शीशे टूट गए हैं।पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेने के बाद उसकी जांच शुरू कर दी है।करीब 30 घंटे में दूसरे धमाके से लाेगों में दहशत फैल गई है।दूसरा धमाका भी वहीं हुआ जहां पहला ब्लास्ट हुआ था। इससे लोगों में डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *