Shimla:चिट्टा तस्करों व नशाखोरों के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।इस कड़ी में पुलिस ने गश्त के दौरान तारादेवी-टुटू जंक्शन पर एक कार से 3 युवकों को चिट्टे के साथ दबोचा है।पुलिस के अनुसार एक कार (एचपी-63-8697) यहां खड़ी थी।उसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली तो उसमें चिट्टा बरामद किया गया। कार में सवार इंद्र सिंह (30) पुत्र सुंदर लाल निवासी संत निवास अम्बेदकर कालोनी,नवनीत कौशल (35) पुत्र स्वर्गीय तिलक राज कौशल निवासी गांव ब्रूईला डाकघर मशोबरा और शुभम गुप्ता (22) पुत्र राम गोपाल गुप्ता निवासी जनदीक दुर्गा मंदिर डाकघर ढली के पास से 3.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *