
Paonta Sahib गिरिपार क्षेत्र के कांडो भटनोल गांव में 50 वर्षीय महिला की गऊशाला में गोबर साफ करते समय गाय द्वारा लात मारने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार पल्का देवी (50) पत्नी सुरत सिंह निवासी कांडो भटनोल शुक्रवार सुबह गऊशाला में गोबर साफ करने गई थी।इस दौरान अचानक गाय ने महिला के सिर पर जोर से लात मार दी।इस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को परिजन सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए,जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के चिकित्सक एवी राघव ने बताया कि एक महिला की गाय द्वारा लात मारने से मौत हुई है।डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
