CM ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने एक एतिहासिक जीत दर्ज की है।उन्होनें कहा कि ये पहली दफा हुआ है,जब किसी दल ने निगम में 24 सीटें जीती है।उन्होंने कहा कि 10 साल के लंबे अंतराल बाद शिमला एमसी में कांग्रेस काबिज हुई है।मुख्यमंत्री ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ये बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में प्रदेश के सभी जिलों के लोग रहते हैं।कांग्रेस सरकार ने 5 माह के कार्यकाल में जो फैसले लिए है,उन पर शहर की जनता ने मुहर लगाई है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए निगम चुनाव टालने की कोशिश की,जिसमें पूर्व सरकार सफल भी रही लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही एमसी के चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाने का फैसला लिया।कांग्रेस ने पार्टी के सिंबल और विचाराधारा पर चुनाव लड़ा और एक बड़ी जीत दर्ज। इस मौकेे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री रोहित ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान,अनिरुद्ध सिंह,विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। “शिमला के विकास को सरकार वचनबद्ध”
सीएम ने कहा कि शिमला शहर को सुंंदर और स्वच्छ बनाने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है।शहर के सुर्कलर रोड़ को चौड़ा करने के साथ ही जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है।उन्होंने कहा कि जो वायदे किए है,उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *