BJP प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी जनमत को स्वीकार करते हुए इसे स्वीकार करती है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अभियान को चरम सीमा तक पहुंचाया।उन्होंने कहा कि चुनाव में नई बनी कांग्रेस सरकार का प्रभाव चुनाव परिणाम में स्पष्ट रुप से देखने को मिला है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में उन्होंने हर प्रकार के दबाव के बावजूद मेहनत से काम किया।उन्होंने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया,जिन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *