Shimla:लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों के रखरखाव के लिए हिमाचल को केंद्र ने 37.76 करोड़ का वित्तीय प्रोत्साहन अनुदान दिया है।हिमाचल को लगभग 4 साल बाद यह प्रोत्साहन मिली है।कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 31 मार्च को 37.76 करोड़ स्वीकृत किए हैं।उन्होंने कहा कि मरम्मत के बाद इन सड़कों के नमूनों की जांच के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गुणवत्ता निगरानी अनुवीक्षक नियुक्त किए थे।राज्य ने इसमें बेहतर प्रदर्शन किया है।यह वित्तीय प्रोत्साहन मुख्यमंत्री सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में सरकार ने पूरे प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के प्रयासों और गत दो तिमाहियों में इसके लिए व्यय की जाने वाली राशि में बढ़ोतरी का परिणाम है। इस राशि का उपयोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित एवं मरम्मत योग्य ग्रामीण सड़कों की मेटलिंग-टारिंग के कार्यों के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *