कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर भाजपा उन्हें बदनाम करने में जुटी हुई है।उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पर अंगुली उठाना राजनीतिक चाल है।गांधी परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं।पूरे देशभर की जनता राहुल गांधी के साथ है।कांग्रेसी डरने वाले नहीं है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि गांधी परिवार इस साजिश से घबराने वाला नहीं है।राहुल गांधी पर ऊंगली उठाने के लिए सरकार झूठ बोलकर सच साबित करने की कोशिश कर रही है।राजनेताओं पर केस दर्ज होना अब आम बात हो गई है।
