
प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सहित काॅलेजों में एससीए चुनाव बहाल करने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों की ओर से पूछे एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद हिमाचल प्रदेश में एससीए चुनाव बहाल होने की उम्मीद जगी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक, कर्मचारियों से लेकर छात्रों ने अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों में वर्षों बाद एससीए चुनाव बहाल होने की उम्मीद जगी है। हालांकि राजधानी में कालेजों के खुलने के बाद बीते कुछ दिनों से हिंसक घटनाएं हो रही हैं जिससे एससीए चुनाव बहाली का रास्ता इतना आसान नहीं होगा।
