कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल,जालंधर के विद्यार्थियों से लोकभवन में किया संवाद।

शिमला:राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लोक भवन में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड)जालंधर के विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया तथा उन्हें जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने,बड़े सपने देखने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा भाटिया के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक भी शामिल थे।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक उपलब्धियां हासिल करना नहीं,बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उनमें अनुशासन,ईमानदारी,करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे जीवन मूल्यों का विकास करना भी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासा,रचनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हुए दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया।





