धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र शनिवार,21 नवंबर को संपन्न हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के समापन पर जानकारी देते हुए बताया कि 16 से 21 नवंबर तक चले इस सत्र में कुल छह बैठकें हुईं और सदन की कार्यवाही लगभग 24 घंटे चली।इस दौरान सदन की उत्पादकता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

सत्र के दौरान सरकार ने चर्चा के बाद 13 सरकारी विधेयक पारित करवाए।इसके अलावा सदन में सरकार की ओर से कुल 366 सवालों के जवाब दिए गए,जिनमें 242 तारांकित और 124 अतारांकित प्रश्न शामिल रहे।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चार दिन तक चर्चा:इस सत्र में विपक्ष की ओर से नियम 67 के तहत लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चार दिन तक चर्चा हुई।भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के 30 विधायकों ने अपनी बात रखी।चर्चा कुल 12 घंटे 11 मिनट चली।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस पर करीब 80 मिनट तक जवाब दिया।

विपक्ष ने उठाए सरकार पर सवाल:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्र के समापन पर सरकार के जवाबों पर असंतोष जताया।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हुई चर्चा का जवाब संतोषजनक नहीं रहा।इस तरह हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप,भ्रष्टाचार पर चर्चा और विधायी कार्यों के बीच संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *