
पर्यटन नगरी मनाली में आयोजित MR.HIMALAYA 2026 बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के बॉडीबिल्डर्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत,फिटनेस,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया।कार्यक्रम में अमित भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी:इस अवसर पर अमित भाटिया ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल,फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की जरूरत है।हिमाचल प्रदेश में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार होना चाहिए,ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिल सके।उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को उनका पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों और स्पॉन्सर्स को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते प्रतिभागियों ने खिताब अपने नाम किए।
ओवरऑल बॉडीबिल्डिंग:शारिक
महिला बॉडीबिल्डिंग:अंजलि(गोल्ड मेडल)
महिला फिजिक बॉडीबिल्डिंग:चारू(मनाली)
क्लासिक बॉडीबिल्डिंग:अनीश(सुंदरनगर)
मेन फिजिक ओवरऑल:गौरव
अनुभवी हस्तियों ने निभाई निर्णायक की भूमिका
प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस जगत से जुड़े अनुभवी चेहरों को जजमेंट पैनल में शामिल किया गया।इनमें 9 बार मिस्टर हिमाचल रह चुके हैरी ठाकुर, फिटनेस इन्फ्लुएंसर शैंडी,मिस्टर कोलकाता 2000 रवि और मिस्टर हिमाचल एवं अभिनेता रोनी मेहता शामिल रहे।
कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर एवं विशेष अतिथियों के रूप में जगदीश ठाकुर,सनी राजपूत,डॉ.अनुज तोमर,इन्फ्लुएंसर राजा,अमित कश्यप,मनोज शेखरी,लकी(स्केच आर्टिस्ट),आर्यन और कार्तिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।आयोजन के सफल संचालन में आयोजक अमरीश तोमर (Muscular Planet)और उनकी पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर रिवर पाइन रिजॉर्ट मनाली के मैनेजिंग डायरेक्टर इंदर ठाकुर सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।MR.HIMALAYA 2026 का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल,फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों,उनके परिवारों,अतिथियों,जजमेंट पैनल,स्पॉन्सर्स और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।आयोजन के माध्यम से संदेश दिया गया कि नशे से दूरी और फिटनेस से दोस्ती ही स्वस्थ युवा और सशक्त हिमाचल की पहचान है।
