
शिमला:राजधानी शिमला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ’अभियान के तहत जोरदार पदयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा,पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।पदयात्रा पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर चौड़ा मैदान पहुंची,जहां विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना:सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावों में हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कांग्रेस से अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश करने को कहा।

जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता से बाहर रहने की कुंठा में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है।उन्होंने प्रदेश सरकार को भी घेरते हुए स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार और पेयजल जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल,सांसद सुरेश कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
