
नई दिल्ली:एक नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने ‘वोट बचाओ,देश बचाओ’महारैली का आयोजन किया।इस दौरान बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन में राहुल गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।विपक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।रैली के दौरान ‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ के नारे लगाए गए।
