सोलन के होटल नमस्तस्या में विश्व मानक दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो की परवाणू शाखा कार्यालय की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई।इस वर्ष विश्व मानक दिवस की थीम “बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण: सतत विकास लक्ष्य-7,सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा” रही,मुख्य अतिथि आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रोफेसर राजीव आहूजा और विशिष्ट अतिथि आईआईटी रोपड़ के विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सी.सी.रेड्डी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस दौरान मानकों की दैनिक जीवन में उपयोगिता और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मानकीकरण की भूमिका पर चर्चा की गई।प्रोफेसर धीरज के.महाजन ने सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा विषय पर प्रस्तुति दी।उन्होंने जलवायु परिवर्तन,स्वच्छ ऊर्जा और वर्ष 2070 तक भारत के नेट-जीरो उत्सर्जन लक्ष्य के बारे में जानकारी दी।उन्होंने स्वच्छ ईंधन,ऊर्जा-कुशल तकनीकों और हाइड्रोजन की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।जेएसडब्ल्यू स्टील के मैनेजर शांतनु टोंक ने सतत विकास लक्ष्य-7 के बारे में जानकारी दी।

वहीं,सोलन के लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के विभागाध्यक्ष ए.के.गौतम ने विकसित भारत के निर्माण में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।कार्यक्रम में BIS की ओर से भारतीय मानकों और सतत विकास लक्ष्यों को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई।समारोह में उद्योगों,सेवा प्रदाताओं,उपभोक्ता संगठनों,मीडिया और अन्य संबंधित क्षेत्रों से करीब 250 लोगों ने भाग लिया।समारोह के अंत में उप निदेशक प्रणय अभय जैन ने सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *