प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर कुल्लू में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य केवल संकल्प नहीं,बल्कि देश को नई आर्थिक और वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित करने का अभियान है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कुल्लू में सेवा ज्योति यात्रा के दौरान ज्योति प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को नमन किया।उन्होंने कहा कि 2014 में दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था वाला भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *