
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे के दौरान एक भावुक पल भी आया,जब उन्होंने सर्किट हाउस मनाली में देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू से जुड़ी यादों को देखा।यहां नेहरू जी की टेबल-कुर्सी मौजूद है,जिसका प्रयोग उन्होंने अपने शासन काल के दौरान छुटियां बिताने के समय मनाली में किया था।सर्किट हाउस के वीवीआईपी कमरे में आज भी वह टेबल-कुर्सी और नेहरू जी के बरतन सुरक्षित रखे गए हैं,जिस पर बैठकर नेहरू जी ने 1950-60 के दशक में मनाली प्रवास के दौरान भोजन किया था।इस कमरे को नेहरू कॉटेज के नाम से संरक्षित किया गया है।राष्ट्रपति मुर्मू ने वहां नेहरू जी की तस्वीर और उस ऐतिहासिक फर्नीचर को निहारा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आईं हैं।मंगलवार को उनका काफिला मनाली सर्किट हाउस पहुंचा।राष्ट्रपति ने यहां रात्रि विश्राम किया।
