क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ।यह शिविर 10 सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।शिविर के उद्घाटन अवसर पर जिला शिमला की एन एस एस समन्वयक पूनम शौनिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर विद्यालय की एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर सुमन कुमारी ने स्वागत करते हुए सात दिवसीय शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने स्वयंसेवकों को एन.एस.एस की भावना,सेवा,अनुशासन,सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से अवगत करवाया।साथ ही उन्होंने शिविर के दौरान आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियों की जानकारी भी दी।

शिविर में विद्यालय के 22 एन.एस.एस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।सात दिनों के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सामाजिक,जागरूकता,स्वच्छता,सामुदायिक सेवा एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया जाएगा।

मुख्य अतिथि पूनम शौनिक ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एन.एस.एस के महत्व और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवकों को अनुशासन, समर्पण एवं सेवा-भावना के साथ सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने स्कूल में चल रही एन.एस.एस की गतिविधियों और आज दी गई प्रस्तुतियों की भी ख़ूब प्रशंसा की।उन्होंने शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद ने बताया कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा-भावना,नेतृत्व क्षमता,सामाजिक चेतना,अनुशासन,टीम भावना और राष्ट्रभक्ति जैसे गुणों का विकास करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *