
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू में चल रही शिमला-1 जोन की अंडर-19 छात्र खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में वीरवार को विभिन्न मुकाबले करवाए गए।प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों के करीब 386 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।दिनभर हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया।

वॉलीबाल में टुटू,भौंट और शोघी विजेता रहे।वॉलीबाल के पहले मुकाबले में टुटू ने छोटा शिमला को हराकर जीत दर्ज की।दूसरे मुकाबले में भौंट ने खलीनी को मात दी।वहीं ढली और शोघी के बीच हुए मुकाबले में शोघी की टीम विजेता रही।

कबड्डी में ब्यूलिया,टुटू,लालपानी,छोटा शिमला और संजौली ने जीते मुकाबले:पहले मुकाबले में ब्यूलिया ने रझाणा को हराया।दूसरे मुकाबले में टुटू ने टुटीकंडी को मात दी।तीसरे मैच में लालपानी ने खलीनी को हराकर जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में छोटा शिमला ने बालूगंज को शिकस्त दी।वहीं पांचवें मैच में संजौली ने भौंट को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।चार दिवसीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल,कबड्डी,खो-खो और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।इसके अलावा लोकनृत्य,भाषण और कई अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश आशीष कुमार कोहली ने किया था। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ.रशिमा राणा ने बताया कि प्रतिभागी विद्यार्थियों और अधिकारियों के ठहरने,भोजन,स्वास्थ्य,स्वच्छता व सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।

