
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर शिमला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे।ये 12 वर्ष केवल सरकार के कार्यकाल के नहीं,बल्कि विकसित भारत की आधारशिला रखने वाले वर्ष हैं।श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक देश के प्रधान सेवक के रूप में कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं,बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास,समर्थन और आशाओं का प्रतीक है।जब देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए थे,तब प्रधानमंत्री मोदी ने अमृतकाल का आह्वान करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प रखा था और पिछले 12 वर्षों में उस संकल्प की मजबूत नींव रखी जा चुकी है।वर्ष 2014 से पहले देश की राजनीति जातिवाद,परिवारवाद,तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती थी।आम नागरिक यह मान चुका था कि सरकारें बदलती हैं,लेकिन व्यवस्था नहीं बदलती।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सोच को बदलते हुए राजनीति को सेवा,सुशासन और जवाबदेही का माध्यम बनाया।आज आम नागरिक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का साहस करता है,क्योंकि उसे विश्वास है कि सरकार उसकी सुनेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया।उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना,अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण,मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से मुक्ति दिलाना तथा नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करना ऐसे ऐतिहासिक निर्णय हैं,जिन्हें पहले की सरकारें केवल राजनीतिक कारणों से टालती रहीं।

मोदी सरकार को लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिला है,वर्ष 2014 के बाद हुए तीनों लोकसभा चुनावों में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।काम के बल पर भाजपा प्रो इनकंबैंसी (सत्ता समर्थक लहर)लाई।पिछले वर्षों में हुए 75 प्रमुख चुनावों में से 43 में भाजपा और एनडीए को विजय प्राप्त हुई है।आज देश के 78 प्रतिशत नागरिक भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में रहते हैं।प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में चार लाख 30 हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सडक़ें बनाई गई हैं,जबकि हिमाचल प्रदेश में 14,400 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सडक़ नेटवर्क विकसित किया गया है।उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है।हिमाचल प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।भारत अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने वाला राष्ट्र बन चुका है।नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास, सडक़,शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से स्थिति में ऐतिहासिक सुधार हुआ है।

