सुएज़ फाउंडेशन इंडिया ने सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दस वर्ष पूरे कर लिए हैं।इस उपलक्ष्य में फाउंडेशन द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में स्वेज द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक जोखिम सप्ताह मनाया गया।

इस दौरान फील्ड में जुटे कर्मचारियों को कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूक किया गया,साइट पर परियोजना निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को स्थानीय लोगों से बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने के टिप्स दिए गए,ताकि निर्माण कार्य के दौरान लोगों की आवाजाही और अन्य किसी प्रकार की समस्या न हो।

इसके अलावा,गत दिनों विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुएज़ फाउंडेशन द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इन सब के साथ-साथ,कर्मचारियों ने चित्रकला और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी अन्य प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि स्वेज फाउंडेशन पानी,स्वच्छता सेवाओं और अपशिष्ट प्रबंधन तक पहुंच में सुधार करके वंचित समुदायों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए समर्पित एक प्रमुख वैश्विक संगठन है।भारत में,यह संगठन पर्यावरण व जल संरक्षण,महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *