नगर पंचायत गगरेट के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने एक बार फिर से जीत का परचम लहराया है।सात वार्डों में से सभी वार्ड जीत कर भाजपा प्रत्याशियों ने भाजपा का गढ़ कही जाने वाली नगर पंचायत गगरेट में अपना झंडा बुलंद रखा है।सात वार्डों वाली नगर पंचायत गगरेट में 3 वार्डों से महिलाएं जीत कर आई हैं।नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष पद की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित है,ऐसे में अब वार्ड नंबर-3 से सरोज कुमारी,वार्ड नंबर-4 से बबीता और वार्ड नंबर-7 से मंजू के बीच कुर्सी के लिए जंग होगी।नगर पंचायत गगरेट के वार्ड नंबर-1 में विकास कालिया ने सबसे ज्यादा लीड हासिल कर जीत दर्ज की है।वार्ड नंबर-1 से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा समर्थित प्रत्याशी तरसेम लाल को 82 मत मिले,जबकि भाजपा के ही विकास कालिया ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 209 मत हासिल किए।दो मत नोटा को पड़े और विकास कालिया ने 127 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली।वार्ड नंबर-2 से कुल 240 मतों में से कांग्रेस समर्थित नरेंद्र राणा को 94 मत मिले,जबकि भाजपा के विकास शर्मा ने 146 मत हासिल किए।विकास शर्मा 52 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।वार्ड नंबर-3 से कुल 349 मतों में से तृप्ता देवी ने 114 मत हासिल किए,जबकि सरोज कुमारी 122 मत हासिल करने में कामयाब रही।कांटे की टक्कर में सरोज कुमारी 8 मतों से चुनाव जीतने में कामयाब रही।इसी वार्ड से नैंसी को 94 मत तो रंजना को 15 मत मिले।वार्ड नंबर-4 से कुल 422 मतों में से 5 मत नोटा को मिले,जबकि बबीता कुमारी 183 मत लेकर विजयी रही।भावना को 140 मत तो राजकुमारी को 94 मत मिले।बबीता 43 मतों से जीतने में सफल रहीं।वार्ड नंबर-5 में 127 मतों के साथ मंगा राम विजयी रहे।यहां से कांग्रेस उम्मीदवार बलराम को 66 मत तो राजिंदर कुमार को 49 मत मिले।वार्ड नंबर-6 से भाजपा के जनकराज अपना जलवा बरकरार रखने में कामयाब रहे।जनकराज को 162 मत मिले,जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उमेश कुमार को 143 मत मिले।वार्ड नंबर-7 में मंजू बाला 102 मत हासिल कर जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं।उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनीता को 92 मत मिले, जबकि 2 मत नोटा को मिले।वार्ड नंबर-2 से प्रत्याशी रहे विकास शर्मा व वार्ड नंबर-7 से प्रत्याशी रही मंजू बाला की जीत ने सबको चौंका दिया।दोनों ही प्रत्याशी अपना-अपना वार्ड छोड़कर दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे।विकास शर्मा का मूल वार्ड नंबर-6 है,लेकिन उन्होंने वार्ड नंबर-2 से चुनाव लड़ा और सम्मानजनक जीत हासिल की।मंजू बाला का वार्ड भी 6 नंबर है लेकिन उन्होंने 7 नंबर वार्ड से चुनाव लड़कर जीत हासिल की।अपना 4 नंबर वार्ड छोड़कर 3 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रही तृप्ता देवी महज 8 वोट के अंतर से चुनाव नहीं जीत पाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *