इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डी.पी.एस. के युवा निशानेबाज किए सम्मानित।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने इंडिया ओपन राष्ट्रीय स्तर शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस.)के दो युवा निशानेबाजों को जम्मू में सम्मानित किया।उन्होंने इन युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विद्यालय, परिवार और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर सम्मानित खिलाड़ियों में 12 वर्षीय कुमारी धार्या कोटवाल और मास्टर लक्ष्य चेतन वज़ीर शामिल रहे।कुमारी धार्या कोटवाल ने 10 मीटर एयर राइफल सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 415.3 अंक अर्जित कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।राज्यपाल ने कहा कि इतनी कम आयु में यह उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा,कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।इसी प्रकार,मास्टर लक्ष्य चेतन वज़ीर ने भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सब-यूथ वर्ग में 409.7 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।राज्यपाल ने कहा कि उनकी मेहनत और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भविष्य में खेल जगत में उज्ज्वल संभावनाओं का संकेत देती है।उन्होंने युवाओं से खेलों को समर्पण और जुनून के साथ अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।श्री कविंद्र गुप्ता ने कहा“हमारे युवा खिलाड़ी देश का भविष्य हैं।उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।हमें खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों और प्रशिक्षकों को भी बधाई दी तथा उनके योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *