हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के नगर निगम चुनाव में 64 सीटों के लिए रविवार को 63.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें जिला कांगड़ा में 63.72,मंडी में 68.78 और सोलन जिला में 58.32 प्रतिशत मतदान हुआ है।उल्लेखनीय है कि कांगड़ा जिला में दो नगर निगम धर्मशाला और पालमपुर है,जबकि अन्य जिलों में नगर निगम मंडी और सोलन शामिल है।रविवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के साथ चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी ईवीएम में कैद हो गया है।राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के तहत कांगड़ा जिला के दो नगर निगमों में मतदाताओं की कुल संख्या 69978 है,इनमें 43315 ने मतदान किया है।इस तरह पर जिला कांगड़ा के दो नगर निगमों में मतदान प्रतिशतता 63.72 दर्ज की है।

नगर निगम मंडी के कुल 29244 मतदाताओं में से 20113 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।इसी तरह नगर निगम सोलन के कुल 34147 मतदाताओं में से 19914 ने वोट डाले है।आयोग के अनुसार चारों नगर निगमों के 131369 मतदाताओं में से 83342 ने ही वोट डाले है। उधर,इन नगर निगम चुनावों की मतदान प्रक्रिया होने के बाद अब चुनावी दंगल में उतरे प्रत्याशियों को परिणाम के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा।अब सबकी निगाहें 31 मई को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिक गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *