मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के चारों नगर निगमों में जीत हासिल करने की स्थिति में है,शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन सोलन में एक रैली को संबोधित करते हुए सुक्खू ने दावा किया कि भाजपा गुटबाजी से त्रस्त है और विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर काफी तनाव में हैं,क्योंकि पार्टी उन्हें इस पद से हटा सकती है।सोलन,मंडी,पालमपुर और धर्मशाला नगर निगमों और 25 नगर परिषदों समेत 51 शहरी स्थानीय निकायों तथा 22 नगर पंचायतों में 17 मई को चुनाव हैं।नगर निगम के चुनाव पार्टी के निशान के साथ लड़े जा रहे हैं,जबकि नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव पार्टी के निशान के बगैर ही लड़े जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोलन नगर निगम की स्थापना के समय कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को इसमें मिला दिया गया था लेकिन यदि इन क्षेत्रों के लोग नगर निगम की सीमा से बाहर रहना चाहते हैं,तो चुनाव के बाद उन्हें निगम के क्षेत्र से अलग कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *