पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को सोलन के कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभा भवन में जनसभा के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और नगर निगम चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार यारां दी सरकार बन चुकी है,जहां जनता के हितों के बजाय मित्रों और करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने की राजनीति हो रही है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों और आर्थिक कुप्रबंधन के कारण आज हिमाचल प्रदेश पर 112319 करोड़ से अधिक का कर्ज चढ़ चुका है।मात्र तीन वर्षों में एक छोटे से पहाड़ी राज्य को इतनी बड़ी आर्थिक बदहाली में पहुंचाना कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने,ग्रामीण क्षेत्रों में 100 रुपए प्रति लीटर दूध खरीदने,युवाओं को रोजगार देने और विकास की बड़ी-बड़ी गारंटियां दी थीं,लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि इन नगर निगम चुनावों में जनता के पास एक बड़ा अवसर है कि वह सोई हुई सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दे।उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम में भाजपा की जीत के साथ सोलन को हिमाचल का सबसे स्वच्छ,सुरक्षित,हरित और स्मार्ट शहर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक वार्ड में आधुनिक घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था लागू करेगी,वैज्ञानिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करेगी तथा कूड़ा उठान व्यवस्था की डिजिटल मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगी।हर वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और शहर में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।भाजपा हर घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य करेगी और नियमित तथा समयबद्ध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *