
जिला कुल्लू के आनी में भीषण सड़क हादसा पेश आया है।यहां शनिवार दोपहर को हुई तेज बारिश और तूफान के चलते गाड़ी पर एक पेड़ गिर गया।इस हादसे में गाड़ी में सवार चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई। चारों मृतक शिक्षिकाएं स्कूल से छुट्टी के बाद आनी लौट रहीं थी।बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे।जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।
